नाम - पं० सच्चिदानन्द शर्मा पोखरियाल

पिता का नाम -स्व० श्री दयाराम पोखरियाल

अभ्यर्थी -उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 55- साहिबाबाद (सामान्य)

निवास -पी-15 सैक्टर-23, संजय नगर, रजनगर, गाजियाबाद (उ०प्र०) भाजपा सक्रिय सदस्यता क्रमांक -1009355600- उत्तर प्रदेश

जन्म तिथि -12.05.1968

धर्म-जाति -हिन्दू ब्राह्मण

शैक्षिक योग्यता -एम० ए० (राजनीतिशास्त्र एवं हिन्दी) एल०एल०बी० चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ

पारिवारिक विवरण -पानी श्रीमती सुनीता शर्मा ( शिक्षिका एवं समाजसेवी) बी० ए० आर्नस एम० ए० (अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र) बी० एड० एक पुत्र एवं एक पुत्री (अध्यनरत) व्यवसाय -गाजियाबाद में सन् 1987 से निजी गुड्स ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय

फेसबुक आई०डी० -100001937826927 sachidanandsharma

ई-मेल आईडी [email protected]

मोबाईल नंबर -09810659900 अभिरुची -समाज सेवा, राष्ट्र सेवा भ्रमण कला-साहित्य लेखन, फोटोग्राफी

जीवन आदर्श -माता-पिता गुरु. पुरुषोत्तम राजा राम राजा हरीशचन्द्र छत्रपति शिवाजी महाराणा प्रताप महारानी अहिल्याबाई होल्कर पेशवा बाजी राव स्वामी विवेकानन्द प० दीनदयाल उपाध्याय, श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं० अटलबिहारी वाजपेयी, श्री लाल बहादुर शास्त्री श्री देव सुमन, डा० अब्दुल कलाम श्री नरेन्द्र मोदी जी

जीवन दर्शन -आध्यात्म अन्तोदय एकात्म मानववाद, वसुधैव कुटुम्बकम।

रुची -चुनौती पूर्ण कार्य राष्ट्रवाद अहिंसा, ईमानदारी, सर्वधर्मसम्मान।

अरुची -पाखण्ड, हिंसा, भ्रष्टाचार आतंकवाद, भेदभाव।

मेरा स्वप्न -राष्ट्र को शशक्त व विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने के लिए अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश को देश का नं० वन राज्य बनाना।

प्रकाशित साहित्य -आर्य संस्कृति एवं साहित्य (शोध ग्रन्थ)

सरकार में दायित्व: -दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भाजपा उत्तराखण्ड सरकार (2007-2012) उपाध्यक्ष-उत्तराखण्ड प्रवासी समन्वय एवं कल्याण सलाहकार समिति, उत्तराखण्ड सरकार।


भाजपा संगठन में दायित्व:

1. सन् 1986 से गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में प्रवेश

2 राजनगर मण्डल मन्त्री सन् 1993

3 गाजियाबाद में निकाय, विधानसभा एवं लोक सभा चुनावों में समय-समय पर सक्रिय भागीदारी ।

4. सामाजिक संगठन प्रमुख लोकसभा चुनाव 2009, गाजियाबाद।

5. सह-संयोजक, विधानसभा चुनाव 2012 सहिबाबाद-55

6. प्रदेश संयोजक (प्रवासी प्रकोष्ठ) भाजपा उत्तराखण्ड-2012

7. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (व्यापार प्रकोष्ठ ) 2014

8 गाजियाबाद महानगर कार्यकारिणी सदस्य

9 सदस्य चुनाव संचालन समिति लोकसभा-2014 गाजियाबाद।

10 विशेष आमन्त्रित सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखण्ड (विगत 12 वर्षा स)

11 सहसंयोजक विधान सभा चुनाव 2017 साहिबाबाद विधानसभा |

12 सामाजिक संगठन प्रमुख लोकसभा चुनाव 2019, गाजियाबाद।

13 सहप्रभारी विधानसभा चुनाव 2017 कश्वर विधानसभा उत्तराखण्ड।

14 दिल्ली प्रदेश निकाय, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में समय समय पर प्रवासी का दायित्व।

15 वर्तमान प्रभारी विजयनगर मण्डल गाजियाबाद


सामाजिक संगठनों में भूमिका:

1. संरक्षक शिक्षक साहित्य साधना कल्याण समिति ।

2. राष्ट्रीय सह संयोजक रचनात्मक सहयोग मंच।

3. राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा।

4, संरक्षक अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा ।

5. राष्ट्रीय सह संयोजक सामाजिक समता अभियान।

6. राष्ट्रीय महामंत्री व्यापारी सुरक्षा फोरम ।

7. संरक्षक अपनापन फाउन्डेशन, गाजियाबाद।

8. संरक्षक जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन

9. अध्यक्ष उत्तराखण्ड समाज महासंघ, गाजियाबाद।

10. संरक्षक अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति गाजियाबाद।

11. संक गाजियाबाद महानगर, गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन।

12. संखक श्री अद्वेत परिवार फाउन्डेशन, गाजियाबाद।

13. संरक्षक विश्व चेतना योग संस्थान।

14. संरक्षक श्री राधा कृष्ण गोशाला साठा नंगला समाना, हापुड।

15. सदस्य थियोसोफिकल सोसायटी।

16. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिन्दु स्थान पुर्नरोत्थान मंच।

17. सदस्य बार काउंसिल इलाहाबाद उ०प्र० ।

18. संरक्षक "सैल्यूट तिरंगा" उत्तर प्रदेश।

19. सदस्य रोटरी क्लब इन्डस्ट्रीयल, गाजियाबाद।

20 संरक्षक 'नवोत्कर्ष' गाजियाबाद।

21. उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल पश्चिम उत्तर प्रदेश

22 संरक्षक आंगन और आंचल ट्रस्ट, वसुन्धरा, साहिबाबाद।

23. संरक्षक, सिन्दोरी देवी पर्वतीय वृद्वालय, वसुन्धरा, साहिबाबाद।

24 सदस्य पावन चिन्तन धारा, आश्रम हिसाली, गाजियाबाद।

25 सदस्य दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार।

26. सदस्य शहीद स्मृति फाउन्डेशन, गाजियाबाद।

27 सदस्य विश्व हिन्दू परिषद।

28 सदस्य दीनदयाल सेवा संस्थान, गाजियाबाद।

29 सदस्य हंस फाउन्डेशन।

30. सदस्य हंस कल्चरल सेन्टर, नई दिल्ली।

31. संरक्षक अरण्या पर्यावरण प्रकृति समिति, गाजियाबाद।

महोदय, पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी संगठन प्रत्येक कार्यक्रमों में प्रार्थी की उपस्थिति एवं सहभागिता के अतिरिक्त कुछ समाज हित में प्रार्थी द्वारा निम्न महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है:

• हिमालय बचाओ आन्दोलन के तहत प्रार्थी द्वारा मलेथा, श्रीनगर गढ़वाल में अवैध रुप से चल रहे 5 स्टोन क्रेशरों को बन्द करवाया गया जिसके लिए प्रार्थी द्वारा उत्तराखण्ड के तत्कालीन हरीश रावत जी की कांग्रेस सरकार के खिलाफ श्रीनगर मलेथा से लेकर जन्तर मन्तर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करना पड़ा।

• दलित व स्वर्णों के बीच जाति व वर्ग का भेद मिटाने के लिए सबको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जातिय विषमता को समाप्त करने के लिए दिनांक 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2016 ऋषिकेश से दिल्ली (गंगा से युमना) परम श्रृद्वेय श्री पवन गुरु जी (पावन चिन्तन धारा) एवं देश के अन्य आध्यात्मिक धर्मगुरुओं के सानिध्य में सामाजिक समरस यात्रा निकाली गई जिस यात्रा में प्रार्थी द्वारा मुख्य संयोजक की भूमिका का निर्वहन किया गया।

• पुष्कर घाम राजस्थान में जन सहयोग से उत्तराखण्ड धर्मशाला निर्माण में महत्वपूर्ण सहभागिता।

• गाजियाबाद में विगत लम्बे समय से उत्तरांचल भवन के निर्माण हेतु शासन-प्रशासन से मांग सन 2019 में क्षेत्रिय सांसद मा० वी०के० सिंह जी के प्रयासों से मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत एवं 1600 वर्ग मीटर भूमि आवंटित।

कांग्रेस सरकार की गलत आबकारी नीति के तहत उत्तराखण्ड में शिक्षण संस्थानों के आसपास खुली शराब दुकानों को बन्द करवाकर शराब के खिलाफ नशा मुक्त जनआन्दोलन खड़ा किया।

• दिल्ली से उत्तराखण्ड के सूदूर स्थानों तक सीधी बस सेवा का संचालन- दिल्ली से यमकेश्वर बस सेवा।

• साहिबाबाद से कोटद्वार बस सेवा का संचालन।

• गाजियाबाद में सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए लम्बा संघर्ष केन्द्र में भाजपा सरकार आने के उपरान्त गाजियाबाद में स्टापिज स्वीकृत। आज गाजियाबाद आने-जाने वाले लाखों लोग इस ट्रेन का गाजियाबाद में स्टापिज होने के बाद उपयोग कर रहे हैं।

• सन् 2010 में जयपुर राजस्थान के बहुचर्चित बबली भण्डारी कॉड (दुराचार के बाद अघन्यतम हत्या) में इन्साफ पाने के लिये जयपुर में धरना प्रदर्शन के उपरान्त अपराधियों के खिलाफ एफ0आई0आर दर्ज करवाकर अपराधियों को जेल भिजवाने का कार्य किया।

• जनसंख्या नियन्त्रण कानून की मांग को लेकर श्री सुरेश व्यहाणके (सुदर्शन न्यूज) के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत बचाओ यात्रा "हम दो हमारे दो" के जन जागरण से 18 फरवरी 2018 में प्रारम्भ जिसका 19जून 2018 को रामलीला मैदान दिल्ली में सम्पूर्ण भारत यात्रा के उपरान्त समापन हुआ, में प्रार्थी की सम्पूर्ण सहभागिता रही है।

• प्रथम कोरोना काल में गाजियाबाद में लॉक डाउन के समय जरुरतमन्दों के मध्य हंस फाउन्डेशन के सहयोग से 40 टन सूखा राशन मास्क एवं सैनेटाईजर का वितरण किया।

• कोरोना काल में प्रवासीजनों की घर वापसी में सहायता की।

• द्वितीय कोरोना काल पीडितों को अस्पताल, आक्सीजन सिलेन्डर, दवाई, सैनेटाईजर, मास्क, भोजन मुहैया करवाया। मृतकों के दाह संस्कार के लिए कई स्थानों पर व्यवस्था करवाई गई।

• अन्य बीमारियों से पीडित मरीजों के उपचार हेतु सहायता की।

• भट्टा पारसौल ग्रेटर नौएडा काँड में धरना प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी ।

• मुजफ्फरनगर काँड में धरना प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी ।

• उ०प्र० में सपा, बसपा एवं उत्तराखण्ड में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी ।

• दिल्ली नजफगढ़ किरन नेगी अपहरण दुराचार हत्या, दिल्ली पंचकुइयाँ रोड स्थित गढ़वाल भवन पर अतिक्रमण जबरन कब्जा, नोएडा 6 वर्षीय कशीश रावत अपहरण काँड आदि अनेकों आन्दोलनो का नेतृत्व कर महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन किया। महोदय यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि छात्र जीवन से वर्तमान सामाजिक एवं राजनैतिक सफर तक समाज, राज्य व राष्ट्र के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक व राष्ट्र उत्थान कार्यों के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते हुए प्रार्थी की भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में निरन्तर सक्रिय रूप से सहभागिता रही है।

महोदय, 55- साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र में लगभग 2.5 लाख उत्तराखण्ड मूल के मतदाता निवास करते हैं। कुल मिलाकर दिल्ली एन०सी०आर० क्षेत्र में लगभग 40 लाख मतदाता निवास करते हैं। प्रार्थी सन 1986 से गाजियाबाद में रहकर पार्टी संगठन के माध्यम से एवं सन् 2007 से 2012 तक उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार में प्रवासी राज्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त कर प्रवासियों के मध्य अत्यन्त लोक प्रिय है। प्रवासी राज्यमंत्री के दायित्व में रहकर प्रार्थी द्वारा देश के कई प्रान्तों में भाजपा प्रवासी संगठन खड़ा करने के अतिरिक्त अनेक जनहित के महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।