भारतीय लोक सेना (बीएलएस)

भारतीय लोक सेना (बीएलएस) भारत में एक राजनीतिक दल है .

अन्ना जी के आन्दोलन के समाप्त होने के बाद कई पार्टिया व संगठन बन गये लेकिन स्थितिया ज्यो की त्यों बनी रह गई | एक सवाल जो कई लोगो के ह्रदय मे था कि देश मे आजादी के बाद कई आन्दोलन हुये और उसका वर्तमान में यह परिणाम हुआ कि सत्ता तो बदली पर भ्रष्टाचार की समस्याएं ज्यो कि त्यों ही थी |

इस बात से दुखी अन्ना आन्दोलन से जुड़े सोमेश सिंह, हिमांशु भारत, विनय मिश्रा, विजयशंकर इत्यादी लोगो ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहन चर्चा परिचर्चा की बैठको से यह बात स्पष्ट हो गयी की चाहे वो न्यायपालिका हो,कार्यपालिका हो अथवा विधायिका हो समस्त कार्यो को क्रियान्वनय मनुष्यों के द्वारा ही किया जाता है |

जब तक लोगो में कर्तव्य परायणता नही आयेगी तब तक कितनी बार भी सत्ता परिवर्तन क्यों न हो जाये वर्तमान व्यवस्था में कोई परिवर्तन होने वाला नही हैं | तब समाज में नैतिक,सामाजिक,आर्थिक व राजनैतिक परिवर्तन के लिए ताकि राष्ट्र से भ्रष्टाचार व अपराध पूर्णतया समाप्त हो सके|

श्री सोमेश सिंह के नेतृत्व मे ११ फ़रवरी २०१३ को लोक सेना नाम से एक सामाजिक संगठन का गठन किया गया | जिसका उद्देश्य लोगो का आन्तरिक परिवर्तन करना था ताकि लोग अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्यों को समझे जिससे देश के लोगो को हर प्रकार के भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सके|

क्योंकि राजनितिक व्यवस्था ने समाज के समस्त पहलुओं को प्रभावित कर रखा है जिस कारण से संगठन से जुड़े लोगो व समाज के सम्भ्रान्त लोगो द्वारा बार बार आग्रह किये जाने पर कि जब तक संगठन का राजनैतिक करण नही होगा तब तक उद्देश्य पूर्ण नही होगा |

लोगो के आग्रह पर पुन: सर्व सम्मति एक बैठक कि गई जिसमे श्री सोमेश सिंह के अध्यक्षता मे “भारतीय लोक सेना” नाम से एक राजनैतिक दल का गठन ०६ जुलाई २०१६ को किया गया तथा इसका पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा २१ जुलाई २०१७ को कर लिया गया|

इस दल का मुख्य उद्देश्य है ईमानदार व सवेंदनशील जन प्रतिनिधियो को संसद तक पहुचाना है | ताकि भारत भ्रष्टाचार व अपराधमुक्त होकर विकास के पथ पर अग्रसर हो सके तथा हमारे क्रांतिकारी शहीदों जिनके बलिदान से अंग्रेजी हुकुमत से आजादी मिली है| उन शहीदों के सपनों का भारत बनाकर उन्हें सच्ची श्रदांजलि दी जा सके|

http://bharatiyaloksena.org

श्री सोमेश कुमार सिंह

     राष्ट्रीय अध्यक्ष

श्री सोमेश सिंह जी का जन्म २३ अक्टूबर को उत्तर-प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर तहसील के कल्याणी नदी के पास छोटे से गावं नरपतपुर मे जमीनदार परिवार में हुआ था| श्री सोमेश सिंह जी ने बी.ए (दर्शन शास्त्र) किया है|

आप बचपन से ही सवेंदन शील व्यक्ति थे और लोगो की तकलीफो को आसानी से समझ लेते थे| बचपन मे अपनी जेब खर्च से लोगो की मदद करते रहते थे बचपन से ही कहानियों एवं कविताये लिखने का शौक था|

आपने १९९८ से लेकर २००० तक युवा कवि के रूप में समाज की सेवा की तथा अखिल भारतीय साहित्य मंजरी में प्रसार अधिकारी के रूप में सेवा दी तथा २००० से २००५ तक कई सामाजिक संस्थाओ के माध्यम से सामाजिक कार्य किये व २००५ से २०१० तक मानवधिकार कार्यकर्त्ता के रूप मे लोगो के अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया तथा हिंदुस्तान टाइम मे पत्रकार के रूप में कार्य किया व २०१० से २०१२ तक अवध प्रकाश(हिंदी साप्ताहिक) में स्थानीय सम्पादक के रूप में कार्य किया तथा यूथ इनेसेटिव संगठन के माध्यम से युवाओ के जन जागरण मे पूर्ण योगदान किया तथा अन्ना जी के आन्दोलन मे पूर्ण सहयोग किया तथा २०१३ से २०१६ तक "लोकसेना" संगठन के प्रमुख के रूप मे नैतिक,सामाजिक,आर्थिक राजनैतिक परिवर्तन के लिए गावं-गावं जाकर प्रचार-प्रसार किया वर्तमान मे " भारतीय लोक सेना " (पार्टी) राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारत निर्माण में अग्रसर हैं|