धर्मपाल सिंह धर्मपाल सिंह जन्म 1 दिसम्बर 1967 (आयु 50) बिजनौर, उत्तर प्रदेश आवास रांची, झारखंड राष्ट्रीयता भारत

शिक्षा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक व्यवसाय सामाजिक, राजनितिक कार्यकर्ता सक्रिय वर्ष 1983 से संगठन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

प्रसिद्धि कारण शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई गृह स्थान बिजनौर

आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा, बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ, शिक्षा का व्यावसायीकरण

धार्मिक मान्यता हिन्दू धर्म

धर्मपाल सिंह एक प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं छात्र कार्यकर्ता थे, वर्तमान में ये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन, झारखंड प्रदेश हैं। ये छात्र जीवन से ही परिषद् से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश व् उत्तराखंड के साथ ही देश भर में संगठन कार्य हेतु प्रवास करते हैं। बडे ही सरल स्वभाव होने के साथ ही वे अविवाहित भी हैं तथा भारतीय राष्ट्रवाद और छात्र राजनीति, तथा भारतीय राजनीति पर इनका गहरा अध्ययन है। प्रारंभिक जीवन धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैं से हैं। इन्होने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। छात्र कार्यकर्ता सिंह, का अखिल भारतीय विद्यालय परिषद से जुड़ाव अपने कॉलेज के दिनों से ही है। अब भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते हैं आंदोलनों का नेतृत्व धर्मपाल सिंह ने छात्र हित में उत्तर प्रदेश व् उत्तराखंड में कई छात्र आंदोलनों का नेत्रित्व किया है, हाल ही में उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में छात्र हुंकार रैली का नेत्रित्व किया था