साहित्य24डॉट कॉम

साहित्य कला और संस्कृति के लिए समर्पित संस्था www.sahitya24.com नित नए विविध तरह की गतिविधियों को आयोजित करती रहती है।संस्था नवांकुरों,बच्चों और ख्याति लब्ध साहित्य सृजन कर्ताओं ,प्रस्तोताओं, संचालको के साथ साथ कला,साहित्य और संस्कृति से जुड़े हर एक व्यक्ति को अपने आयोजनों के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करती है। यदि आप भी अपने किसी तरह के हुनर को सामने लाना चाहते हैं,तो आप का स्वागत है।आप ख्याति लब्ध हैं अगर तो आप अपने अनुभव से साहित्य,कला और संस्कृति से जुड़े लोगों का अपने अनुभव से सहायता कर सकते हैं। संस्था की वेबसाइट www.sahitya24.com,संस्था के द्वारा दैनिक डिजिटल पेपर साहित्य24 के नाम से प्रकाशित होता है। जल्द ही संस्था का मोबाइल एप्लीकेशन आ रहा है।आप अपने लेखन को समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन,हमारे न्यूज़ पोर्टल में भी निःशुल्क प्रकाशन के लिए दे सकते हैं।विभिन्न तरह की मंचीय गतिविधियों, ऑनलाइन कार्यक्रमों में सहयोग,सहभागिता,संचालन और संयोजन के लिए आप सभी के सुझाव आमन्त्रित हैं। संस्था हर एक प्रदेश में टीम,फिर जिले स्तर पर टीम बनाने के लिए नित नए और रुचि लेने वाले,पाठकों,श्रोताओं,पत्रकारों,सृजनकर्ताओं,लेखकों,संचालकों,कहानीकारों या यूं कहें साहित्य के किसी भी विधा में रुचि रखने वालों को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्था न केवल हिंदी साहित्य बल्कि अंग्रेजी,संस्कृत,उर्दू,पंजाबी ,भोजपुरी के अलावा अन्य स्थानीय बोली और भाषाओं के लोगों को भी आगे लाने के लिए कदम बढ़ा रही है और आप सभी सुधि लोगों का आह्वान करती है।हाल ही में संस्था ने काव्य गगन औऱ काव्य गगन मैराथन का आयोजन किया,काव्य गगन में साहित्य 24 के द्वारा 24 प्रदेशों के 6 लोगों की टीम ने एक एक दिन अपनी प्रस्तुति दी। इसी क्रम में काव्य गगन मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसमें लगातार 24 घंटे काव्य पाठ 24 भाषाओं ,स्थानीय बोली और भाषाओं में किया गया। सभी जुड़े लोगों को अखबार में स्थान दिया गया,लगभग सभी की कविताओं का प्रकाशन भी किया गया।इसके पहले संस्था ने लगातार 1 महीने तक एकल काव्य पाठ का आयोजन भी किया। इस कार्यक्रम को नेशनल बुक रेकार्ड में भी दर्ज होने के लिए आवेदन किया गया है,जल्द ही इसे सम्मिलित कर लिया जाएगा।यह अपने तरह का एक अनूठा आयोजन रहा।