जन सहारा पाार्टी भाारतीय चुुुनाव आयोग से 2020 से

पंजीकृत राजनीतिक पार्टी है।

पार्टी अध्यक्ष- संजीव कुमार बलियान।

मुख्यालय - नई दिल्ली

पार्टी की नीतियों भारत की राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को सुधारना। सिस्टम की कमियों को दूर कर भारत के नागरिकों का जीवन बेहतर बनाना है।

दोस्तों जब आप राजनीति की दुनिया में कदम रखते हैं कदम कदम पर मन आहत होता है खिन्न होता है। तब अगर आपके मन ने हार मान ली। थक गया, तो जीत की कोई गुंजाइश नहीं बचती। यदि आपका मन दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उसमें अपनी जीत तलाश लेता है तो यकीनन जीत आपकी होगी।                                                

तो मित्रों हमारा लक्ष्य राजनीति करना नहीं है। साफ मन से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उस राह पर चलना है जो देश के सिस्टम को पटरी पर लाने का काम करें। हमें अपने निहित स्वार्थों से ऊपर उठना होगा। अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो यह तय मान लीजिए कि हम भी अन्य राजनीतिक दलों की तरह अपने ही बुने जाल में उलझ कर रह जाएंगे।                                        इसीलिए कहता हूं मन के हारे हार है मन के जीते जीत। अतः सबसे पहले लडाई  हमें अपने मन से लड़नी है और उस पर विजय हासिल करनी है।                         ●●●●